{"_id":"5d0b7b978ebc3e0bbb3b2491","slug":"pond-per-atikraman-mahoba-news-knp4968468197","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेलकालीन तालाबों की भूमि से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेलकालीन तालाबों की भूमि से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
विज्ञापन
महोबा। शहर के ऐतिहासिक चंदेल कालीन तालाब परिसर से कब्जे हटाए जाएंगे। राजस्व रिकॉर्ड से तालाबों की भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। इससे तालाबों की जल संग्रहण क्षमता बढ़ेगी। तालाबों की नाप-जोख के लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में गठित समिति तालाबों को कब्जों से मुक्त करेगी।
ऐतिहासिक चंदेल कालीन कीरत सागर, मदन सागर और कल्याण सागर तालाबों में लगातार हो रहे हैं। जिलाधिकारी सहदेव ने बताया कि प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा ज्ञापन देकर प्राचीन तालाबों को कब्जों से मुक्त कर सीमांकन कराने के साथ जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने की मांग की गई थी। उक्त क्रम में एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, नायब तहसीलदार एवं राजस्व कर्मियों की एक टीम का गठन किया गया है।
डीएम ने बताया कि कल्याण सागर में अतिक्रमण और कब्जों की सर्वाधिक शिकायतें आ रही थी। जिन्हें गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि चंदेल कालीन तीनों सरोवरों का पुराने राजस्व रिकॉर्ड से सीमांकन कराया जाए। ताकि अपना अस्तित्व खो रहे तालाब अपनी पूर्व स्थिति में आ सके। प्रत्येक दशा में तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
इनसेट
गोशाला के लिए मुक्त कराई जमीन
महिंद्रा एजेंसी के पीछे दबंगों द्वारा ग्राम समाज की भूमि से कब्जे को हटाया गया। इसे गोशाला के लिए उपयोग में लाया जाएगा। साथ ही लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई।
महोबा मौजा गाटा संख्या 1130 पर महिंद्रा एजेंसी के पीछे सवा चार एकड़ भूमि गोशाला के लिए मुक्त कराई गई है। साथ ही ग्राम समाज की भूमि से कब्जों को हटाने के राजस्व निरीक्षक को आदेश दिए गए है। जिलाधिकारी ने उक्त भूमि पर गोशाला का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ग्राम समाज की जमीन में कब्जा हुुआ तो लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो