फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   political

चूल्हा-चौका छोड़ घूंघट की ओट में वोट मांग रहीं महिलाएं

Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
political
महोबा। पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी है। महिलाएं भी चूल्हा चौका छोड़कर चुनाव प्रचार में कूद पड़ी हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाएं घूंघट की ओट में घर-घर पहुंच कर समर्थन जुटा रही हैं। आरक्षण का लाभ उठाते हुए महिला प्रत्याशियों में प्रधान बनने को लेकर उत्सुकता नजर आ रही हैं। परिजन भी जीत सुनिश्चित करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। महिलाओं की टोलियां चुुनाव प्रचार के लिए घर-घर दस्तक दे रहीं हैं।
विज्ञापन

जिले की 273 ग्राम पंचायतों के लिए 15 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान में बेहद कम समय शेष होने के चलते प्रत्याशी दिनरात प्रचार में जुटे हैं। जिले की ग्राम पंचायतों की 93 सीटें महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। जहां से महिलाएं चुनाव प्रचार में कूदी हैं। प्रचार अभियान में महिलाओं के साथ उनके पति व पुत्र भी दिनरात प्रचार में
विज्ञापन

जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कभी घर से बाहर न निकलने वाली महिलाएं अब खुलकर लोगों के बीच पहुंच रही हैं। गांव गांव में चुनावी चर्चा जोरों पर हैं। चौपालों से लेकर चायपान की दुकानों में हारजीत के कयास लगाने का दौर शुरु हो गया है। कौन प्रत्याशी भारी है इसकी चर्चा की जा रही है। मतदान में महज नौ दिन का समय शेष होने के चलते प्रत्याशी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए महिलाओं की 117 सीटें आरक्षित हैं। जहां से आधी आबादी बीडीसी सदस्य चुनीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed