फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police force Tara Patkar

पुलिस ने तारा पाटकार को बलपूर्वक उठाया

Sun, 23 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 23 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Police force Tara Patkar
ला अस्पताल में भर्ती अनशनकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में एम्स खुलवाने की मांग को लेकर 20 अप्रैल से आमरण अनशन कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार और उनके चार साथियों को शनिवार रात पुलिस ने बलपूर्वक उठा लिया। सभी अनशनकारियों को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस फोर्स भी तैनात है।   
विज्ञापन



जिले में एम्स खुलवाने की मंाग को लेकर 255 दिन से उपवास  व अन्नत्याग सत्याग्रह कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने 20 अप्रैल से आमरण अनशन शुरू किया था। उनके साथ रामसहाय, जसवंत सिंह सेंगर, भगवती प्रसाद सोनी व शेख इकबाल भी आमरण अनशन पर थे।
विज्ञापन


अनशन के दूसरे दिन एडीएम आनंद कुमार, अपर एसपी राजेश सक्सेना ने अनशनकारियों से वार्ता की थी, लेकिन वह मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उनका नियमित डॉक्टरी परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार की रात करीब 12 बजे अनशन पर बैठे तारा पाटकार और उनके चारों साथियों को पुलिस ने बलपूर्वक उठा दिया। इस दौरान पुलिस से तीखी नाेंकझोंक हुई। इस दौरान अनशनकारियों से मिलने पहुंच रहे लोगाें के कड़े विरोध के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।

तारा पाटकार ने एलान किया है कि मांग पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अस्पताल में भी भोजन व फल नहीं ग्रहण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed