फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Police could not trace gang member even after 72 hours

72 घंटे बाद भी गिरोह के सदस्य का नहीं पता लगा सकी पुलिस

Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police could not trace gang member even after 72 hours
महोबा। पत्थरमंडी कबरई में एक साल से पुलिस की साठगांठ से बिना रॉयल्टी के गाड़ी निकालने का धंधा खूब फल-फूल रहा था। तीन दिन पहले नवागत पुलिस अधीक्षक ने आते ही तहलका मचा दिया और इंस्पेक्टर राजकुमार के छुट्टी पर जाते ही प्रभारी थानाध्यक्ष बलदेव प्रसाद ने बिना रॉयल्टी के ट्रक निकालने वाले छह सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस गोरखधंधे में कबरई इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह की संलिप्तता मिलने पर एसपी ने उसे लाइनहाजिर कर दिया है। सात अभियुक्तों में से फरार हुए एक अभियुक्त का पुलिस 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कबरई इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह रविवार को छुट्टी पर गए थे। तभी प्रभारी थानाध्यक्ष बलदेव प्रसाद ने रविवार की रात को ही कानपुर-कबरई मार्ग में खनिज बैरियर के पास दबिश देकर बिना रॉयल्टी के ट्रक निकालने वाले आधा दर्जन गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया जबकि गिरोह में शामिल सुरहा प्रधान फरार हो गया। गिरोह पकड़े जाने की सूचना मिलने पर कबरई पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की। जिस पर अभियुक्तों ने एक साल से इस धंधे में शामिल होना बताया। एसपी ने इसमें पुलिस की घोर लापरवाही मानते हुए इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed