{"_id":"5fbaa0158ebc3e9ba1389dce","slug":"police-arrest-three-women-with-illegal-liquor-in-mahoba-mahoba-news-knp595699182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में पुलिस ने तीन महिलाओं को अवैध शराब के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में पुलिस ने तीन महिलाओं को अवैध शराब के साथ पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी मृत्युंजय प्रताप सिंह के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार ने कोतवाली कुलपहाड़ के एसआई छेदीलाल, एसआई शिल्पी शुक्ला, महिला कांस्टेबल सुधा, आबकारी सिपाही मुस्ताक उल्लाह के साथ ग्राम चुरारी व मुढ़ारी स्थित कबूतरा डेरों में छापा मारा। जहां से सरस्वती पत्नी अनिल कबूतरा को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से बरामद 300 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कराया। इसी तरह आबकारी निरीक्षक निरीक्षक महोबा रामकृष्ण चतुर्वेदी ने तन्या कबूतरा व फुल्लोबाई को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक ने पनवाड़ी, भरवारा, महुआ, इटौरा व सुगिरा में देशी शराब की दुकानों की चेकिंग की। मिलावट की आशंका होने पर देशी शराब के सैंपल भरे। अनुचित कार्य में पकड़े जाने पर ठेकेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी।