{"_id":"69d15aa79c2734bbf0044276","slug":"planetarium-to-be-built-in-the-city-at-a-cost-of-rs-2775-croreplanetarium-to-be-built-in-the-city-at-a-cost-of-rs-2775-crore-mahoba-news-c-225-1-mah1002-123984-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शहर में 27.75 करोड़ से बनेगा तारामंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शहर में 27.75 करोड़ से बनेगा तारामंडल
Sun, 05 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
महोबा। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सूर्य मंदिर के विकास कार्यों को अब पंख लगने वाले हैं। यहां पर बनने वाले सन इंटरप्रिटेशन सेंटर में तारामंडल (प्लेनेटोरियम) का भी निर्माण होगा। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 27.75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। दो करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
शहर से जुड़े रहेलिया में स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में सन इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाना है। इसमें प्लेनेटोरियम के निर्माण के लिए उप्र जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस यूनिट (सीएंडडीएस) ने इस्टीमेट बनाकर दिया था। उप्र शासन के अनुसचिव सर्वेश कुमार सिंह ने महानिदेशक पर्यटन को भेजे पत्र में बताया कि महोबा में स्थापित हो रहे सन इंटरप्रिटेशन सेंटर में प्लेनेटोरियम बनाया जाना है। इसके लिए इस्टीमेट के अनुसार बजट स्वीकृत कर दिया गया है। साथ ही दो करोड़ रुपये की पहली किस्त की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस तरह से अब शीघ्र ही प्लेनेटोरियम के निर्माण का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सदर विधायक राकेश गोस्वामी का कहना है कि शहर में प्लेनेटोरियम निर्माण के लिए बजट स्वीकृत होने से अब जिले में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। यह क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया है।
-- -- -- -- --
ऐसा होगा सन इंटरप्रिटेशन सेंटर और प्लेनेटोरियम
महोबा। शहर में बनने वाला सन इंटरप्रिटेशन सेंटर प्रदेश का पहला ऐसा केंद्र होगा, जहां पर लोगों को सूर्य के वर्किंग मॉडल, ग्राफिक्स और इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से सूर्य के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें सूर्य के वैज्ञानिक पहलुओं व पृथ्वी पर इसके प्रभाव को समझाया जाएगा। इसी तरह से प्लेनेटोरियम एक गुंबद के आकार का थिएटर होगा, जहां पर प्रोजेक्टर के जरिए रात के समय आकाश का कृत्रिम दृश्य दिखाया जाएगा। यहां पर लोगों को अंतरिक्ष की सैर का भी आभास होगा। इसमें तारे, नक्षत्र, ग्रह, आकाशगंगाओं, ब्लैक होल आदि विस्तृत जानकारी भी मिलेगी।