{"_id":"6aa6e34dc8d8670ea7042959","slug":"patients-suffering-from-colds-and-fever-were-the-most-numerous-at-the-health-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128773-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरोग्य मेले में जुखाम, बुखार से के मरीज रहे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरोग्य मेले में जुखाम, बुखार से के मरीज रहे ज्यादा
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी अजनर, खमा व अकौना में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों की टीम ने 156 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की देखरेख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी अजनर में डॉ. पवन राजपूत, डॉ. रामकुमार, एनएनएम नीतू, स्टाफ नर्स भगवती व अरुण की टीम ने 50 मरीजों का चेकअप किया। लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र द्विवेदी ने सात मरीजों की जांच की। पीएचसी खमा में डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तौर, डॉ. शैलेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स किरण की टीम ने 55 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। पीएचसी अकौना में 49 मरीजों का इलाज किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही।