{"_id":"687fe23fbb6e2dd462009439","slug":"oral-examination-of-ma-private-candidates-was-held-in-veerbhoomi-college-mahoba-news-c-225-1-mah1001-116394-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज में हुई एमए के निजी परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज में हुई एमए के निजी परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा
Wed, 23 Jul 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को एमए चौथे सेमेस्टर के निजी परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई। विश्वविद्यालय की ओर से मौखिक परीक्षा के अंक चढ़ाकर परीक्षार्थियों के संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने एमए चौथे सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा नहीं कराई थी। साथ ही इस संबंध में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय से पत्राचार नहीं किया था और न ही मौखिक परीक्षा कराने के परीक्षक नामित किए थे। बिना मौखिक परीक्षा कराए ही विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए थे। रिजल्ट में मौखिक परीक्षा के अंकों का उल्लेख नहीं था। इससे छात्र-छात्राएं परेशान थे। छात्रों ने इसकी शिकायत थी। जिस पर विश्वविद्यालय की ओर से मौखिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मौखिक परीक्षा कराई गई। जिसमें पंजीकृत 30 छात्रों के सापेक्ष 22 छात्र उपस्थित हुए जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मौखिक परीक्षा होने से छात्रों ने राहत की सांस ली है। अब उनकी मौखिक परीक्षा के अंक रिजल्ट में दर्ज हो सकेंगे। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार, शैलेष तिवारी आदि मौजूद रहे।