फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Newly elected presidents and councilors took the oath of office and secrecy

Mahoba News: नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Fri, 26 May 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Newly elected presidents and councilors took the oath of office and secrecy
महोबा/कुलपहाड़। जिले की एक नगर पालिका और दो नगर पंचायतों में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्षों और सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षों ने अपने-अपने नगर के चहुंमुखी विकास का वायदा किया।
विज्ञापन

नगर पालिका महोबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएम मनोज कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया को शपथ दिलाई। पालिका अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसे आदर्श नगर पालिका बनाया जाएगा। इसके लिए बिना भेदभाव के सभी का सहयोग किया जाएगा। समारोह में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, एसपी अपर्णा गुप्ता, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, ईओ अवधेश यादव के अलावा समाजसेवी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार तहसील परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया व नगर के सभी 13 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में राज्यमंत्री के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. कमलेश सक्सेना, राठ चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, दिनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
कबरई संवाद के अनुसार कस्बे के कलशहा बाबा धाम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी कलक्टर राजकुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकिशोरी कुशवाहा व सभासद चांद मोहम्मद, रमेश श्रीवास, सावित्री, सुमित वर्मा, हेमराज, भवानीदीन, धीरेंद्र, नीरज, सौरभ, पिंकी वर्मा, राजकुमारी, कल्पना, बरातीलाल, बुद्घप्रकाश व प्रेमचंद्र को शपथ दिलाई। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, ईओ वेदप्रकाश सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अवध किशोरी यादव, पुष्पेंद्र यादव, मनोज तिवारी, हरि सिंह वर्मा, पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह आदि मौजूद रहे।


खरेला और चरखारी में आज होगा शपथ ग्रहण
खरेला। नगर पालिका चरखारी और नगर पंचायत खरेला में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण शनिवार को होगा। खरेला में पावर हाउस मैदान में शाम चार बजे डिप्टी कलेक्टर अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाएंगे। इसके पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे बृज की रासलीला व आकाशवाणी छतरपुर के लोकगीत गायक राजेश तिवारी और रोशनी पटेल प्रस्तुति देंगी। शपथ ग्रहण के बाद जवाबी-कीर्तन मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed