फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   National festival Republic Day will be celebrated with great enthusiasm

Mahoba News: हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

Sun, 25 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 25 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
National festival Republic Day will be celebrated with great enthusiasm
महोबा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 26 जनवरी को सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण होगा। नौ बजे विद्यालयों की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 9.45 बजे पुलिस लाइन में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह दस बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्र ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे डीएम अनाथालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। दोपहर 12 बजे से स्टेडियम में बालक व बालिका वर्ग की बॉलीवॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

दोपहर 12.15 बजे एडीएम नमामि गंगे उपकारागार में बंदियों को फल वितरित करेंगे। दोपहर एक बजे सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की ओर से स्काउट गाइड के छात्रों को पुलिस वज्रवाहन के साथ रूटमार्च में प्रतिभाग कराया जाएगा। वहीं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी की रात्रि जनपद के सभी कार्यालयों को लाइटों से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed