{"_id":"6596f92a34da479ad000eb0c","slug":"more-than-208-criminals-sent-to-jail-in-12-months-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-3897-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: 12 माह में 208 से अधिक अपराधी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: 12 माह में 208 से अधिक अपराधी भेजे गए जेल
विज्ञापन
महोबा। वर्ष 2023 में अपराधी चोरी, हत्या, फायरिंग, ठगी को अंजाम देकर जिले में आतंक फैलाते रहे। पुलिस ने भी उनके खिलाफ जमकर कार्रवाई की। पुलिस विभाग के अनुसार जनवरी से दिसंबर माह तक पुलिस ने 208 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेलने में सफलता हासिल की। इसके साथ अन्य अपराधों में भी पुलिस ने कार्रवाई की।
जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच साल 2023 में आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। पुलिस सालभर बदमाशों को खोज-खोजकर कार्रवाई करती रही। पूरे साल 144 अभियुक्तों को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई। जिले में 28 फरवरी 23 को पूर्व मंत्री के भाई के घर से हुई 98 लाख रुपये नकद और 75 लाख के आभूषण सहित 1.73 करोड़ रुपये की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.67 करोड़ रुपये की बरामदगी की। अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में भेजा गया। जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध है और अवैध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। इसी तरह 17 मार्च 23 को नौकरी के नाम पर 21 लाख की ठगी करने के दर्ज मामले में एक अप्रैल को गठित टीम ने अभियुक्त रावेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर 21 लाख रुपये नकदी बरामद करते हुए जेल भेजा। इसके अलावा पुलिस ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं का कम समय में खुलासा किया। साथ ही आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन
-- -- -
144 अभियुक्तों को मिली सजा
ऑपरेशन कंविक्शन (दोषसिद्ध) अभियान के तहत 124 वादों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाया गया। जिसमें दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास, छह को 20 साल की सजा, छह को 10 साल की सजा, तीन को सात वर्ष की सजा, पांच को पांच साल की सजा और 122 अभियुक्तों को पांच वर्ष से कम की सजा दिलाई।
-- -
5,199 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगेहबानी
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में 1,137 स्थानों पर 5,199 सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए। ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों पर खड़े 260 वाहनों का विधिक निस्तारण कराया। साथ ही सालों से जमा वाहनों की नीलामी के तहत 15 लाख का राजस्व पाया।
-- -
एनडीपीएस एक्ट में 132 आरोपी गए जेल
वर्ष 2023 में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 23 भट्टी और 42,490 लीटर लहन को नष्ट कराकर 13,334 लीटर अवैध शराब बरामद की। वहीं एनडीपीएस एक्ट में 125 मामले दर्ज कर 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिनके कब्जे से 909.056 किलोग्राम अवैध गांजा और 400 ग्राम चरस बरामद हुई।
गैंगस्टर एक्ट में 65 आरोपी गए जेल
गैंगस्टर एक्ट में 69 अभियुक्तों के खिलाफ 21 मामले दर्ज हुए। जिनमें से 65 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ पांच मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत 30 लाख 70 हजार 300 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। वहीं गुंडा एक्ट के तहत 222 मामले दर्ज हुए। 52 अभियुक्तों को जिलाबदर किया गया और जिलाबदर का उल्लंघन करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया। इसी तरह 1,844 लोगों को पाबंद किया।
लूट व वाहन चोरी की घटनाओं में आई कमी
वर्ष 2022 में लूट की आठ घटनाएं घटी जबकि वर्ष 2023 में छह घटनाएं हुई। इसी तरह वर्ष 2022 में वाहन चोरी के 45 मामले दर्ज हुए। वहीं, साल 2023 में 21 मामले दर्ज किए गए।