फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mining leases will be canceled for non deposit of dues in mahoba

बकाया राशि जमा न करने पर निरस्त होंगे खनन पट्टे

Mon, 20 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mining leases will be canceled for non deposit of dues in mahoba
महोबा। ई-नीलामी के खनन पट्टों की बकाया राशि जमा न करने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने पट्टाधारकों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए। जिसमें तिमाही किश्तों का भुगतान दो दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए हैं। बकाया राशि जमा न करने वालों क खनन पट्टा निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में दर्जनों की संख्या में ई-नीलामी के खनन पट्टे हैं। व्यापारियों ने खनन पट्टे लेकर तिमाही रायल्टी किश्त का भुगतान नहीं किया। कई बार फोन से उन्हें अवगत कराया गया लेकिन किश्त जमा करने में पट्टाधारकों ने कोई रुचि नही दिखाई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर तीन करोड़ से अधिक के बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। बकाएदारों को किश्त की धनराशि दो दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि पर बकाया जमा न करने पर ब्याज समेत राशि जमा करना होगी। नोटिस के बावजूद राशि जमा न करने पर पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed