फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Measles spreading in many areas , 12 ill

कई इलाकों में फैला खसरा, 12 बीमार

Sun, 21 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 21 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Measles spreading in many areas , 12 ill
शहर के कई मोहल्ले खसरे की चपेट में आ गए हैं। यहां के एक दर्जन लोग इसकी चपेट में हैं। खसरा फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में जाकर बीमार लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवा दीं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों के अंदर शहर में खसरे की चपेट में आकर एक दर्जन लोग घरों पर पड़े हैं। बीमार लोगों में बच्चों की तादात ज्यादा है। खसरे को कुछ लोगों ने देवी मानकर इलाज नहीं कराया, जिससे यह बीमारी और फैल गई। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी फरहान (5) पुत्र एसबाईए कामिल दो दिनों से खसरे से पीड़ित है।
विज्ञापन


इसी तरह भटीपुरा में गुड़िया (4) पुत्री राजू, पूजा (3) पुत्री बबलू, आदिल (14) पुत्र नसीर भी खसरे की चपेट में हैं। मोहल्ला शेखू नगर में सोनम (4) पुत्री रामकुमार, रहीश अहमद (15) और ग्राम छिकहरा में सुमन (12), आरती (17) सहित कई बच्चे खसरे से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खसरा फैलने की सूचना मिलते ही सीएमओ ने टीम भेजकर मरीजों का इलाज शुरू करा दिया है। टीम खसरे से पीड़ित लोगों को दवा देने के साथ ही साफ सफाई रखने की हिदायत दी।। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed