{"_id":"6a8ddc39d0e76c9ada0c2bc7","slug":"withdrawal-of-salaries-of-all-beo-and-dc-construction-stopped-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128247-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सभी बीईओ व डीसी निर्माण के वेतन आहरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सभी बीईओ व डीसी निर्माण के वेतन आहरण पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में विद्यालयों की अवस्थापना व व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें विद्यालयों में जलभराव, पहुंच मार्ग व स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन लाइन आदि की समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट सूचना न दे पाने पर चारों ब्लॉकों के बीईओ और जिला समन्वयक निर्माण के वेतन आहरण पर डीएम ने अग्रिम आदेश तक रोक लगाई है। साथ ही 10 दिन के अंदर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने विद्यालयों में जलभराव, विद्यालय पहुंच मार्ग, विद्यालयों का कायाकल्प, जर्जर भवनों का चिह्नांकन व विद्यालयों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की समीक्षा की। जिला समन्वयक निर्माण व खंड शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों में जलभराव, विद्यालय पहुंच मार्ग, जर्जर भवन और विद्यालयों के ऊपर हाईटेंशन लाइन की स्पष्ट सूचना प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए वेतन आहरण पर रोक लगा दी। निर्देश दिए कि 10 दिन के अंदर जर्जर भवनों का सत्यापन कराकर ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने दो सप्ताह के अंदर जर्जर विद्यालयों के मूल्यांकन व ध्वस्तीकरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।