फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heavy rain in the morning, followed by light, steady rain from afternoon through evening.

Mahoba News: सुबह झमाझम और दोपहर से शाम तक रिमझिम बारिश

Tue, 25 Aug 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the morning, followed by light, steady rain from afternoon through evening.
फोटो 25 एमएएचपी 19 परिचय-शहर के मुख्य मार्ग में जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर इस समय मानसून पूरी तरह मेहरबान हैं। मंगलवार को सुबह झमाझम तो शाम के समय रिमझिम बारिश हुई। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हुआ। सड़क पर दो फीट तक पानी भर जाने से वाहन चालक परेशान हैं। इस दौरान पिछले 25 घंटे में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह छह बजे से ही बारिश ने जोर पकड़ लिया। इस दौरान बूंदाबांदी के साथ हुई बारिश देखते-ही-देखते तेज हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश का दौर चला। हालांकि, आठ बजे के बाद बारिश थम गई। बारिश के चलते शहर के शुक्रवारी बाजार के पास, रोडवेज के निकट, पुराना इलाहाबाद बैंक पास समेत विभिन्न स्थानों पर सड़क पर जलभराव हुआ। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। बारिश के चलते शहर के निचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

वहीं सड़क किनारे स्थित दुकानों में भी कुछ स्थानों पर पानी प्रवेश कर गया। इससे लोग परेशान रहे। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि फिलहाल आगामी दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलनिकासी का रास्ता बंद, स्कूल परिसर बना तालाब
कबरई। कस्बा कबरई के आंबेडकर नगर, झलकारीबाई नगर समेत विभिन्न मोहल्लों के पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से स्कूल परिसर में जलभराव हो गया। इससे बच्चे परेशान रहे। कस्बे के बचपन चाइल्ड अकादमी के संचालक हर्षवर्धन त्रिपाठी ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को लिखित सूचना भेजकर बताया कि करीब तीन दशक पहले कानपुर-सागर हाईवे पर जलनिकासी के लिए पुलिया बनाई गई थी। इससे क्षेत्र का पानी वर्मा तालाब तक पहुंचता था। आरोप है कि एक दबंग ने जलनिकासी के रास्ते पर कब्जा कर लिया है। इससे जलभराव हो रहा है। कई बार नगर पंचायत और उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।


प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जलभराव से यात्री परेशान
कुलपहाड़। रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में जलनिकासी न होने से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बारिश का पानी भर गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ वर्ष पहले उच्चीकरण कराकर निर्माण कार्य कराया गया था। यात्रियों को अंदर व बाहर आने जाने के लिए नया निकास भी बनाया गया था। कुछ दिनों से यह निकास बंद करके पुराने बिल्डिंग से निकास कर दिया गया है जबकि पुरानी बिल्डिंग का निकास नए प्लेटफॉर्म से काफी नीचे है। इसलिए बारिश का पानी उसमें भर जाता है। यहां लाइट की व्यवस्था न होने से अंधेरा बना रहता है। यात्रियों ने झांसी रेल प्रबंधक से नई बिल्डिंग के निकास को खोले जाने की मांग की है। वहीं, रेलवे उपभोक्ता समिति सदस्य सगीर पहलवान ने बताया कि इस मुद्दे को आगामी बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।



बारिश में कीचड़युक्त रास्ते से खाद लेने पहुंचे किसान हुए परेशान
चरखारी। वर्षों पुरानी जर्जर में संचालित क्रय विक्रय समिति खाद लेने के लिए पहुंचे किसानों को परेशानी से जूझना पड़ा। कई दिनों से हो रही बारिश के बीच सहकारी क्रय विक्रय समिति चरखारी के सचिव लालूराम की ओर से डीएपी और यूरिया खाद का वितरण किया गया। कीचड़युक्त कच्चे रास्ते से बारिश में खाद लेने पहुंचे किसान जीतेंद्र, बदन, दुष्यंत, अनिल गिरि आदि ने मुख्य सड़क से सहकारी क्रय विक्रय समिति तक पक्की सड़क निर्माण व समिति की नई बिल्डिंग बनवाने की मांग प्रशासन से की। उधर, समिति के सचिव लालूराम विश्वकर्मा ने बताया कि समिति का भवन अत्यंत जर्जर दशा में है। जिसे नया बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। बजट पास होने पर भवन निर्माण कराया जाएगा।

फोटो 25 एमएएचपी 19 परिचय-शहर के मुख्य मार्ग में जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद

फोटो 25 एमएएचपी 19 परिचय-शहर के मुख्य मार्ग में जलभराव के बीच निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed