फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mass was held in the auditory Gokhargiri Prrikrama

श्रवण मास में लगाई गई गोखारगिरि प्ररिक्रमा

Sat, 29 Aug 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 29 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mass was held in the auditory Gokhargiri Prrikrama
 गुरु गोरखानाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में श्रावण मास की परिक्रमा निकाली गई। जिसके बाद शिवतांडव मंदिर में हवन पूजन कर सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें कजली मेले के दूसरे दिन लगने वाले गोखागिरि मेले की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाने पर वक्ताओं ने जोर दिया।
विज्ञापन

श्रावण मास की गोरखगिरि परिक्रमा शनिवार को शिव मंदिर से शुरू होकर बाल हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, बाबा फीरोजशात की दरगाह, कालीमाता व छोटी चंद्रिका मंदिर होते हुए पुलिस लाइन से होकर शिव मंदिर में आकर समाप्त हुई। अधिवक्ता लायक सिंह के देखरेख में मंदिर परिसर पर हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। डा. एलसी अनुरागी ने सत्संग के मौके पर कहा कि एक दशक पहले शिवतांडव मेले में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती थी, वह वर्तमान में शिवतांडव मेले की उपेक्षा के कारण नहीं जुटती। एमपी भदौरिया ने शासन प्रशासन से कजली के दूसरे दिन लगने वाले गोरखगिरि मेले के लिए राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेले दौरान कोई भी वीआईपी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता, जिससे ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोग बैरंग वापस लौट जाते हैं। इस मौके पर प्रमोद सक्सेना, आशीष पुरवार, जगत गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, पूनम सिंह, गौरीशंकर, अरविंद कछवाहा सहित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed