फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Married woman beaten and thrown out of the house after giving birth to second daughter

Mahoba News: दूसरी बेटी होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Fri, 07 Jun 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 07 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house after giving birth to second daughter
श्रीनगर (महोबा)। दो बेटियां पैदा होने पर पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पुत्र की चाह पूरी न होने पर पति उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के बिहार गांव निवासी मिथलेश की शादी वर्ष 2022 में थाना श्रीनगर के पवा निवासी मुकेश से हुई थी। शादी के बाद डेढ़ लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजन मिथलेश को प्रताड़ित करने लगे। एक साल पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया। कुछ दिन पहले जब दूसरी बेटी पैदा हुई तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि बेटा पैदा न होने पर उसके साथ ऐसा किया जा रहा है। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed