{"_id":"66e9d5917780080a5b033084","slug":"market-remained-closed-after-the-incident-anger-among-traders-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109108-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घटना के बाद बंद रहा बाजार, व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घटना के बाद बंद रहा बाजार, व्यापारियों में आक्रोश
Wed, 18 Sep 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में एक सप्ताह के अंदर दो व्यापारियों की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष और व्यापारी सचिन पाठक की लूटपाट के बाद हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को पूरा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रख 48 घंटे के अंदर खुलासे की मांग की।
एक सप्ताह पहले कस्बा चरखारी में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी अनिल चौरसिया की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस घटना में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मामला शासन स्तर पर पहुंचा था।
सीसीटीवी फुटेज में छह आरोपियों के दिखने पर व्यापारी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि सोमवार की रात भाजपा नेता व व्यापार मंडल के युवा महामंत्री सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस घटना के विरोध में कस्बा चरखारी का बाजार बंद रहा। व्यापार मंडल के महामंत्री रामबाबू गुप्ता ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा किया जाए। अन्यथा व्यापारी आंदोलन को विवश होंगे।