फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Market decorated on Dhanteras, shopping done fiercely

धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार, जमकर हुई खरीदारी

Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Market decorated on Dhanteras, shopping done fiercely
तमराई बाजार में बर्तनों की खरीदारी करते ग्राहक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। धनतेरस पर्व पर बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। खरीदारों को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन बाजार में नजर आई। ग्रामीण क्षेंत्रो से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व पर तमराई बाजार में स्टील व पीतल के बर्तन, सराफा बाजार में चांदी के सिक्के व आभूषण और ऊदल चौक में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी के लिए लोगों में होड़ मची रही। सबसे ज्यादा भीड़ ज्वैलर्स की दुकानों में रही। जहां लोगों ने चांदी के नए व पुराने सिक्के, चांदी के नोट व एक ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर शगुन मनाया।
विज्ञापन

60 से अधिक बाइकें व दस चार पहिया वाहन लोगों ने खरीदे। सराफा व्यापारी शिवनारायण सोनी ने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा धनतेरस पर कम बिक्री हुई। इलेक्ट्रानिक कारोबारी दीपक पुरवार ने बताया कि धनतेरस पर लोगों की पहली पसंद एलईडी रही। बर्तन कारोबारी विनोद ताम्रकार ने बताया कि जितनी उम्मीद थी, उस हिसाब से बिक्री रही। स्टील के बर्तन सबसे ज्यादा बिके। इसके अलावा लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ कलेंडर व पूजा सामग्री खरीदी। इस दौरान बाजार में भीड़ के चलते रूट डायवर्जन भी किया गया।

ऊदल चौक स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में वॉशिंग मशीन, एलईडी और मोबाइल खरीदते लोग।

ऊदल चौक स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में वॉशिंग मशीन, एलईडी और मोबाइल खरीदते लोग।- फोटो : MAHOBA

सराफा दुकान में सोने-चांदी की खरीदारी करते ग्राहक।

सराफा दुकान में सोने-चांदी की खरीदारी करते ग्राहक।- फोटो : MAHOBA

धनतेरस पर्व पर मुख्य बाजार में जुटी ग्राहकों की भीड़।

धनतेरस पर्व पर मुख्य बाजार में जुटी ग्राहकों की भीड़।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed