फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Truck stuck in road pit, traffic disrupted for five hours

महोबा : सड़क के गड्ढे में फंसा ट्रक, पांच घंटे बाधित रहा आवागमन

Sun, 02 Oct 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Truck stuck in road pit, traffic disrupted for five hours
कुलपहाड़-मुढ़ारी मार्ग की गड्ढायुक्त सड़क में फंसा ट्रक। - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के कुलपहाड़-मुढ़ारी मार्ग में स्टेशन के पास गड्ढायुक्त सड़क में शनिवार की सुबह एक ट्रक फंस गया। जिससे पांच घंटे आवागमन प्रभावित रहा। बाद में जेसीबी से ट्रक अलग कराकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन

कुलपहाड़-मुढ़ारी मार्ग दो वर्ष से गड्ढायुक्त है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। बारिश के मौसम में सड़क पर दलदल हो गया। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। कुलपहाड़ की ओर जा रहा ट्रक सुबह करीब आठ बजे सड़क में फंस गया। ट्रक न निकलने से स्कूली व भारी वाहनों को वापस लौटकर बेलाताल मार्ग से पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ा। जिससे उनके समय की बर्बादी हुई। दोपहर करीब एक बजे ट्रक को सड़क से अलग कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed