फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Saint became an angel, stubbornly reunited the child who became Kishan with the family

महोबा : साधु बना फरिश्ता, इसरार से किशन बने बच्चे को परिजनों से मिलाया

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Saint became an angel, stubbornly reunited the child who became Kishan with the family
महोबा। मदरसे से साथी के साथ निकला छात्र झांसी से भटककर जालौन पहुंच गया। उसे एक व्यक्ति ने नया नाम देकर आश्रम पहुंचा दिया। चार साल बाद छात्र ने नाम पता बताया तो साधु ने ले जाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को पाकर माता-पिता की आंखें भर आईं, उन्होंने साधु को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के मनुरिया गांव निवासी मुबीन ने नौ वर्षीय बेटे इसरार को महोबा शहर के शाहपहाड़ी मार्ग में संचालित मदरसे में पढ़ने भेजा था। वर्ष 2019 में इसरार साथी गुफरान के साथ लापता हो गया। दोनों बच्चे ट्रेन से झांसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

वहां से गुफरान लौट आया था लेकिन इसरार लापता हो गया था। मुबीन और उनकी पत्नी मुबीना बेटे की तलाश भटकते रहे। सुराग न लगने पर शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटकते इसरार को जालौन जिले के उरई निवासी एक व्यक्ति अपने साथ ले गया। उसने इसरार का नाम किशन रख दिया। उसे डकोर थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद स्थित सत्यानंद ब्रह्मचारी के आश्रम में अपना बेटा बताकर छोड़ दिया था। वहां पढ़ने के साथ ही किशन (इसरार) साधु की सेवा में लगा रहा।

घुल मिल जाने के बाद उसने साधु से अपने माता-पिता का जिक्र किया और गांव का नाम बताया। इसके बाद साधु परिजनों की तलाश में लग गए।
बुधवार शाम साधु बच्चे मनुरिया गांव लेकर गए और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मुबीन ने खोया बेटा मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस साधु, बच्चे और उसके परिजनों को कोतवाली ले गई। साधु ने पुलिस को बच्चे के आश्रम में पहुंचने की पूरी जानकारी दी। परिजन मसीहा बताकर साधु की जमकर तारीफ की और धन्यवाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed