{"_id":"622e2edaa0ef0e0f46619abb","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp685489548","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंपल लेने गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को व्यापारियों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंपल लेने गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को व्यापारियों ने घेरा
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी का घेराव किए व्यापारियों को समझाते एसआई।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। ऊदल चौक स्थित दुर्गा भोजनालय में सैंपल लेने गए प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को व्यापारियों ने घेर लिया। सैंपल के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने जमकर अभद्रता की। व्यापारियों का आक्रोश देख अधिकारी ने पुलिस बुला ली। टीम बिना सैंपल लिए ही लौट गई।
प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहर की दुकानों की जांच कर रहे थे। डीएम आवास के पास डेयरी से क्रीम, परमानंद चौराहे व सुभाष चौक से कचरी, ऊदल चौक व हमीरपुर चुंगी से दूध, खनगा बाजार और रामकथा मार्ग से नमकीन समेत दस सैंपल भरे। इसके बाद प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऊदल चौक स्थित दुर्गा भोजनालय पहुंचे और दो दिन पुरानी सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री मिलने की बात कहते हुए सैंपल भरने लगे। इस दौरान आसपास के व्यापारी व अन्य लोग एकत्र हो गए और अधिकारी का घेराव करते हुए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। करीब आधा घंटे तक सड़क किनारे व्यापारियों का हंगामा चलता रहा। अभद्रता शुरु होने पर अधिकारी ने पुलिस बुला ली।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामला शांत कराया। उधर, प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि वह जांच के लिए दुर्गा भोजनालय गए थे। किचन में गंदगी थी। कटहल की सब्जी दो दिन पुरानी मिली। सुविधा शुल्क मांगने के आरोप पर उन्होंने बताया कि व्यापारी पूर्व के अधिकारियों पर आरोप लगा रहे थे। व्यापारियों के हंगामे के चलते सैंपल नहीं भरा जा सका।