{"_id":"5ec80cf08ebc3e9068718f55","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp561523970","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को मिले चार वेंटीलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को मिले चार वेंटीलेटर
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार ने जिले को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने जिला अस्पताल को चार वेंटीलेटर उपलब्ध कराए हैं। यह कोरोना महामारी से लड़ाई में कारगर साबित होंगे।
जिला अस्पताल में अभी तक एक भी वेंटीलेटर नही था। इससे गंभीर हालत में मरीजों को मेडिकल कॉलेज बांदा व झांसी रेफर किया जा रहा था।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते वेंटीलेटर न होने से दिक्कत आ रही थीं। प्रदेश सरकार ने इसको देखते हुए जिला अस्पताल महोबा में चार वेंटीलेटर भेजे हैं। सीएमओ डॉ. सुमन ने बताया कि सरकार से चार वेंटीलेटर मिले हैं, जिन्हें इंस्टाल कराया गया है। वेंटीलेटर को सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला महामंत्री अमित शर्मा, नगर महामंत्री संतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता ने देखा।