फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

मस्जिद में नमाज पढ़ने पर 22 पर रिपोर्ट

Fri, 22 May 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
पनवाड़ी (महोबा)। मुकद्दस-माह-रमजान के अलविदा जुमे की नमाज में तमाम लोग मस्जिद में पहुंच गए। इसकी भनक लगने पर पुलिस भी मस्जिद के बाहर पहुंच गई। पुलिस को बाहर देख लोग इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने मामले में मस्जिद के पेश इमाम अबु बकर और मोअज्जिन हाजी यूसुफ समेत 22 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों, मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों में भीड़ जुटाने पर भी रोक लगा दी गई है। इससे मस्जिदों में दो या तीन लोग ही नमाज अदा करते हैं। शुक्रवार को अलविदा जुमा होने के कारण कस्बे की कसौरा मंडी की मस्जिद में 22 लोग नमाज पढ़ने पहुंच गए। इसकी सूचना एक शख्स ने यूपी-112 पर दी। थोड़ी देर बाद थाना और यूपी-100 पुलिस मस्जिद के बाहर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों को देखकर नमाजियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर खिसक गए। बाद में पुलिस ने पेश इमाम समेत 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed