फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba,mahoba news

जिले में 16 नवंबर से संचालित होंगी नहरें

Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
mahoba,mahoba news
महोबा। उर्मिल बांध में कम पानी होने से बांध से जुड़ी माइनर के किसानों को रबी की फसल के लिए इस वर्ष सिंचाई सुविधा नहीं मिलेगी। जबकि अर्जुन सहायक परियोजना से जुड़े अर्जुन बांध, चंद्रावल बांध और कबरई बांध से किसानों को भरपूर सिंचाई को पानी मिलेगा। 16 नवंबर से नहरों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हुई कम बारिश और उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के जल बंटवारे के बाद उपलब्ध उर्मिल बांध के पानी से किसानों को रबी की फसल की सिंचाई सुविधा देने से महकमे ने हाथ खड़े कर दिए हैं। अधिकतम 231,40 मीटर पानी की क्षमता के सापेक्ष मध्य प्रदेश के बंटवारे बाद हिस्से में आया 14,49 मीटर पानी मिलने से संकट खड़ा हो गया है। उर्मिल बांध से ही महोबा शहर और श्री नगर को पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अभियंता संजय प्रसाद ने सोमवार को निर्देश जारी किया। बताया की रबी की फसल के लिए किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। उपलब्ध पानी पेयजल आपूर्ति के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने किसानों को बगैर सिंचाई सुविधा की फसल चना, मटर, जो, अलसी , लाही की बुवाई करने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया की मझगांव बांध, अर्जुन बांध, चंद्रावल, कबरई बांध में क्षमता अनुसार पर्याप्त पानी का भंडारण है। जिससे 16 नवंबर से संबंधित रजबहा की माइनर चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed