{"_id":"5f020ef18ebc3e432c0c2012","slug":"mahoba-environmental-pollution-remains-clean-through-plantation-mahoba-news-knp5695068148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा ः पौधरोपण से पर्यावरण प्रदूषण रहता है स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा ः पौधरोपण से पर्यावरण प्रदूषण रहता है स्वच्छ
विज्ञापन
महाविद्यालय में पौधरोपण करते सीओ, प्राचार्य, प्रवक्ता
- फोटो : MAHOBA
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग, वन विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सीओ सदर, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रवक्ताओं और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पौध रोपित किए और निंदाई-गुड़ाई करके पानी भी डाला।
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में वन महोत्सव के मौके पर सीओ सदर जटाशंकर राव ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। वृक्षों से पर्यावरण साफ-सुथरा रहता है और शुद्ध हवा मिलती है। हर इंसान को एक-एक पौधरोपित करके उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। जब तक हम सभी वनों की रक्षा के प्रति स्वयं जिम्मेदार नहीं होंगे। इस मौके पर एलिजा भारती, अंजलि साहू, सनी कौलिंस सहित तमाम छात्रों ने पौधों की रक्षा की प्रति संकल्प लिया। संतोष शर्मा, क्रांति देवी, सौरभ राजौरिया सहित तमाम प्रवक्ताओं ने पौधरोपण किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरिफ राईन ने कहा कि वन महोत्सव के मौके पर महाविद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राओं ने पौध रोपित किए। उनकी देखरेख महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा कराई जाएगी।