फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahendra and Anchal Sharma won the 400 meters race

400 मीटर दौड़ में महेंद्र व अंचल शर्मा ने मारी बाजी

Tue, 11 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mahendra and Anchal Sharma won the 400 meters race
महोबा। राजकीय पॉलीटेक्निक के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद व वादविवाद प्रतियोगिता का मंगलवार से शुभांरभ हो गया। पहले दिन विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में महेंद्र ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में अंचल शर्मा अव्वल रही।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुखय अतिथि आल्हा सम्राट वंशगोपाल यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। बालक वर्ग की जेवलिन थ्रो में मनन ने पहला, अंगद सिंह ने दूसरा और गौरव ने तीसरा स्थान पाया जबकि बालिका वर्ग में काजल यादव ने पहला, रजनी ने दूसरा और सोमा ने तीसरा स्थान पाया। वहीं बालक वर्ग दिव्यांग में पंकज शुक्ला ने पहला, दिनेश सिंह पटेल ने दूसरा और आशीष सिंह ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की शॉटपुट में अनदीप ने पहला, वीर बहादुर ने दूसरा और गुलाब ने तीसरा स्थान पाया जबकि बालिका वर्ग में काजल यादव ने पहला, रजनी ने दूसरा और रीना ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की टेबिल टेनिस में अभय प्रताप सिंह ने पहला, पुनीत कुमार ने दूसरा और वैभव वेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में काजल यादव ने पहला, नेहा कुशवाहा ने दूसरा और रीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में महेंद्र ने पहला, ऋषि ने दूसरा और मनन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में अंचल शर्मा ने पहला, नेहा कुशवाहा ने दूसरा और रजनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रुचि यादव ने पहला, रजनी ने दूसरा और रीना ने तीसरा स्थान गप्राप्त किया। दिव्यांग वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दिनेश सिंह पटेल ने पहला, पंकज शुक्ला ने दूसरा और आशीष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में आशीष सिंह ने पहला, दिनेश सिंह पटेल ने दूसरा और पंकज शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की ऊंची कूद में अंगद सिंह ने पहला, अमन हाशमी ने दूसरा और अनिल कुमार ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन हरिकांत भास्कर ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुभाष शुक्ला, जितेंद्र गौतम, चंद्रकांत, एके मिश्रा, प्रतुल गर्ग, रामसहोदर, रंजना न्यूटन, अभिषेक गोस्वामी, आकर्ष पस्तौर सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed