फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahakumbh: 88 roadways buses will run for devotees from today

महाकुंभ: आज से श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 88 रोडवेज बसें

Sun, 12 Jan 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 12 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: 88 roadways buses will run for devotees from today
महोबा। जनपद प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहला शाही स्नान 13 जनवरी को होगा। रोडवेज से श्रद्धालुओं को पहुंचाने को सोमवार से बस सेवा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

रविवार को रूटीन बसों को प्रयागराज रूट पर भेजा गया। चालकों व परिचालकों को श्रद्धालुओं से नम्र व्यवहार करने के आदेश दिए गए हैं। रोडवेज महोबा के बेड़े में 109 बसें शामिल हैं। इस बार महाकुंभ में डिपो प्रबंधन 88 बसों से श्रद्धालुओं को संगम पहुंचाएगा। साथ ही 10 बसें मेला परिसर में शटल सेवा देंगी।
जिले के चरखारी, कुलपहाड़, बेलाताल, श्रीनगर, कबरई, महोबकंठ, गौरहारी, खरेला, अजनर, भरवारा, पनवाड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम धर्णेंद्र कुमार चौबे का कहना है कि सुबह 5.30 बजे से प्रयागराज रूट पर बसों का संचालन शुरू होगा। बसों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उधर, महाकुंभ को लेकर 14 जनवरी तक भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही वाहनों का रूट डायवर्ट भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी वंदना सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले सभी वाहनों के प्रवेश को थाना कबरई क्षेत्र के बांदा तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों का प्रयागराज जाना प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने डायवर्जन का पालन कराने को यातायात पुलिस महोबा, थाना कबरई व थाना खन्ना पुलिस को निर्देश दिए हैं। व्यापारियों, क्रशर संचालकों, ट्रक मालिकों व चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed