फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Locust team attacked six villages of Mahoba's Panwadi area

महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र के छह गांव में टिड्डी दल ने बोला हमला

Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Locust team attacked six villages of Mahoba's Panwadi area
दमकल गाड़ी से छिड़काव करता दमकल कर्मी - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। जिले में तीन दिन से घूम रहे टिड्डी दल ने रविवार को विकासखंड पनवाड़ी के आधा दर्जन गांव को निशाना बनाया। टिड्डी दल के आने के बाद किसान थाली और ढोल नगाड़ा लेकर खेतों की तरफ दौड़ पड़े। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दमकल विभाग के जवानों को बुलाकर दमकल गाड़ी से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराकर टिड्डी दल को भगाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र में मूंग, उर्द, ज्वार, तिली, अरहर की बुवाई हो गई है। कई गांव में फसल भी निकल आई है। ऐसी स्थिति में टिड्डी दल के आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को आए टिड्डी दल ने ग्राम महोबकंठ, तेईया, भूरा पहाड़ी, चौका, काली पहाड़ी सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांव में हमला बोल दिया। सब्जी गन्ने के खेतों में टिड्डी दल के बैठ जाने से किसानों ने उप निदेशक कृषि जी राम को दी।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि ने दमकल विभाग की गाड़ी बुलाई है। दमकल विभाग के जवानों ने गन्ने और सब्जी के खेतों व पेड़ों में बैठे टिड्डी दल पर कीटनाशक दवा का जोरदार तरीके से छिड़काव किया। जिससे जिससे टिड्डी दल भाग गया। उधर किसान भी थाली और ढोल-नगाड़े बजाकर टिड्डी दल को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed