फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Laxmibai and Bhaurao Deoras' birth anniversaries celebrated with great enthusiasm

Mahoba News: हर्षोल्लास से मनीं लक्ष्मीबाई व भाऊराव देवरस की जयंती

Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 20 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Laxmibai and Bhaurao Deoras' birth anniversaries celebrated with great enthusiasm
महोबा। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई व भाऊराव देवरस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मनु था। उनका विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव से हुआ। राजा की मृत्यु के बाद रानी लक्ष्मीबाई ने बड़े साहस से झांसी पर राज किया। उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी कभी स्वीकार नहीं की और युद्ध भूमि में अंग्रेजी सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि भाऊराव देवरस का जन्म 19 नवंबर 1917 में हुआ था। पांच भाई-बहनों में भाऊराव देवरस सबसे छोटे थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए वह स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और भईया जी दाणी के संपर्क में आए। कार्यक्रम में मौके पर निवेद सोनी, यशस्वी श्रीवास्तव, मनोज, वेदांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed