फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Large quantity of explosives recovered

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Thu, 12 Mar 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 12 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Large quantity of explosives recovered
थानाध्यक्ष चंचल यादव ने बताया कि गुरु वार को उन्हें विस्फोटक सामग्री लाए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस का जाल बिछाया गया था और हर क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। तभी मध्यप्रदेश की ओर से एक पिकअप गाड़ी को रुकवाया गया। पुलिस को देख पिकअप सवार तीन लोग भागने लगे। तभी पुलिस कर्मियों ने चारों ओर से घेरकर आरोपियों को दबोच लिया। शक के आधार पर पिकअप से तलाशी ली गई तो उसमें 36 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, 665 ईडी और 1400 सेल बरामद किए गए। पुलिस ने राजेंद्र नगर कबरई निवासी पिकअप सवार रामदान पुत्र नत्थू रैक्वार, मुकेश पुत्र राजू मस्ताना, राजा द्विवेदी पुत्र रामप्रकाश द्विवेदी को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विस्फोटक सामग्री पकड़ने वाली टीम में क्राइम ब्रांच के दिनेश मिश्रा, विमलेश, धर्मेश मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed