{"_id":"60ad38a48ebc3e4b310db228","slug":"laperwahi-mahoba-news-knp630396815","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड पर पड़ी गंदी चादर, कुर्सियों में लग गया जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड पर पड़ी गंदी चादर, कुर्सियों में लग गया जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ का उपजिलाधिकारी सुथान अब्दुल्ला ने औचक निरीक्षण किया, जहां पर कमियां पाए जाने पर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरान अस्पताल को जाने वाली एन एच सड़क के गेट पर बोर्ड नहीं लगा पाया गया, जिस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार को तत्काल बोर्ड लगाने के आदेश दिए। वहीं अस्पताल के अंदर मरीजों को बैठने के लिए डाली गई कुर्सियों में जंग देखकर नाराजगी जताई कहा कि इनमें पेंट कराएं। वार्ड के निरीक्षण में गंदी चादर और बेतरतीब ढंग से लटकती मिलीं। औषधि कक्ष व ड्रेसिंग रूम में सफाई रखने के निर्देश दिए। ऑपरेशन कक्ष का एसी खराब मिला तथा स्टोर रूम में रखा कैटिल कैचर खराब पाया गया। ड्यूटी में तैनात नर्स मनोरमा नदारत रहीं। नर्स को बुलाने को कहा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ जिस पर नाराजगी व्यक्त की।
इस मौके पर तहसीलदार न्यायिक सुबोध मणि शर्मा, नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड, डॉ मनीष कुमार, फार्मासिस्ट वंदना नायक, एएनएम प्रिमला आदि स्टाफ मौजूद रहा।