फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Keshav Maurya told the workers in Mahoba, tell us if there are shortcomings in government works

महोबा में कार्यकर्ताओं से बोले केशव मौर्य, सरकारी कार्यों में कमियां हों तो हमें बताएं

Fri, 09 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Keshav Maurya told the workers in Mahoba, tell us if there are shortcomings in government works
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : MAHOBA
महोबा। सरकारी कार्यों में जो कमियां हैं वह हमें बताएं और जो उपलब्धियां हैं वह जनता को गिनाएं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद से बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, व्यापार, रोजगार के क्षेत्र में तरक्की हुई है। ये बात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कही।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बुंदेलखंड को पूर्व की सरकारों ने अनाथ छोड़ दिया था। उसको भाजपा ने पूरा कराया। भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरीडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट दिए। एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड की तस्वीर व तकदीर बदलने वाली है। यहां के सभी जिले देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ गए हैं। ये एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड के लिए जीवनदायिनी है।
विज्ञापन

मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विरोधी ताकतें एक होने की कोशिशें कर रही हैं। नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री बनने के मुगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन बड़े-बड़े दिग्गज नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विरोधी ताकतें मिलकर मोदी जी को हराने का चक्रव्यूह रच रही हैं लेकिन हमें विपक्ष को औंधे मुंह गिराने का काम करना है। छापों में एक-एक कोठरी नोट निकल रहे हैं। यह छापामारी गरीबों की भलाई और देश की मजबूती के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed