फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   JE has not been deployed for five months, development work stalled

Mahoba News: पांच माह से नहीं हुई जेई की तैनाती, विकास कार्य ठप

Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
JE has not been deployed for five months, development work stalled
खरेला (महोबा)। नगर पंचायत खरेला में पांच माह से अवर अभियंता की तैनाती न होने से करोड़ों रुपये के विकास कार्य ठप पड़े हैं। निर्माण कार्य से लेकर शवदाह गृह, कचरा प्रबंधन प्लांट व तालाब सुंदरीकरण कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। वार्डों में शुद्ध पेयजल के लिए स्थापित हो रहा आरओ प्लांट भी अधूरा पड़ा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में पांच माह से जेई का पद खाली है। इसकी वजह से नगर में स्वीकृत करीब दो करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। अधिकांश कार्यों का 50 फीसदी भुगतान कर दिया गया, लेकिन एक साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 106 लाख रुपये के टेंडर भी हो गए, लेकिन कचरा प्रबंधन के लिए ट्रीटमेंट प्लांट, शवदाह गृह, सीसी निर्माण, नाली निर्माण के कार्य शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन

विकास कार्य ठप होने से नगर के वार्डों की नालियां भी क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र राजपूत ने बताया कि तत्कालीन जेई का गैर जनपद तबादला हो जाने के बाद से पद रिक्त पड़ा है। जेई की तैनाती को लेकर डीएम के माध्यम से शासन को पत्र भेजा गया है। लगातार लिखापढ़ी की जा रही है। अवर अभियंता की तैनाती न होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed