फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Islam-Maulana has been against terrorism

आतंकवाद के खिलाफ रहा है इस्लाम-मौलाना

Fri, 08 Nov 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Islam-Maulana has been against terrorism
चरखारी (महोबा)। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे-पैदाइश पर अजीमोशान जलसे का आयोजन गुरुवार रात को किया गया। मौलानाओं ने कहा कि इस्लाम हमेशा आतंकवाद के खिलाफ रहा है। मदरसों में देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। आजादी की जंग में मौलानाओं की भी हिस्सेदारी रही है। कहा कि तालीम इल्म की रौशनी देती है।
विज्ञापन

चरखारी के बुधवारी बाजार मैदान में गुरुवार रात मदरसा मदीना हिफ्ज जामा मस्जिद कजियाना के तालिब इल्मों (छात्रों) की दश्तारबंदी कर हाफिज की डिग्री दी गई। दस्तारबंदी के मौके पर फफूंद से आए आलिम सैय्यद अनवर मियां चिश्ती ने कहा कि कुछ लोग दहशतगर्दी फैला रहे हैं, लेकिन देश हमारे लिए पहले है। इसलिए हमें देश की सबसे बड़ी अदालत और संविधान का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

डेरापुर से आए आलिम मौलाना कारी अनफासुल हसन ने कहा कि यह हाफिज दुनिया में दीन की रोशनी से हिंदुस्तान में शांति का पैगाम देंगे। ऑल इंडिया गरीब नवाज कौंसिल कानपुर से आए मौलाना हासिम अशरफी ने आपसी भाइचारे और सद्भाव का संदेश दिया था। संदल जाललपुरी ने नात पेश की कि ‘मेरे मौला की रहमत है, मेरी मां मेरी जन्नत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

शोएब रजा वारसी ने भी नात पेश कर मौला की मिन्नत की। इस मौके पर संभल से आए मौलाना युसूफ रजा, शहर काजी महोबा मौलाना कारी आफाक, शहर काजी चरखारी मौलाना शकील अहमद रजवी, मदरसा के कारी आरिफ ने दीन की तालिम, नमाज, रोजा के साथ मोहम्मद का पैगाम एकता कायम व सुप्रीम कोर्ट के फैसला पर शांति बनाए रखने की अपील की। दश्तारबंदी में शौकत, सुबालिहीन, शकील, इखलाक, सलमान, जफर अहमद बच्चों को हाफिजा पूरा करने पर अमामा बांधकर डिग्री दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed