{"_id":"66aa8195c88250d99c008dce","slug":"instructions-to-ban-the-entry-of-cattle-in-the-border-area-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-108104-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सीमावर्ती क्षेत्र में गोवंशों के प्रवेश पर रोक के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सीमावर्ती क्षेत्र में गोवंशों के प्रवेश पर रोक के निर्देश
Wed, 31 Jul 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को गोवंश संरक्षण संवर्धन समिति की जिलास्तरीय बैठक हुई।
इसमें डीएम ने गोवंशों के छुट्टा घूमने की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में गोवंशों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। सड़क पर एक भी गोवंश दिखा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने नगर पंचायत खरेला क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गाेवंशों को कान्हा गोशाला में संरक्षित करने के निर्देश दिए। कहा कि गोचर भूमि में नेपियर घास उगाई जाए। इससे जिले में संचालित अस्थायी गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को हरा मिल सके।
उन्होंने कहा कि हाईवे पर विचरण करने वाले गोवंशों को अभियान चलाकर आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ चित्रसेन सिंह, एसडीएम जितेंद्र कुमार के अलावा सभी अधिकारी मौजूद रहे।