{"_id":"6597eb90621c9cff6d044aa5","slug":"instructions-for-handover-of-warehouse-and-kasturba-vidyalaya-building-this-month-mahoba-news-c-12-1-knp1080-534636-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वेयरहाउस व कस्तूरबा विद्यालय भवन इसी माह हैंडओवर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वेयरहाउस व कस्तूरबा विद्यालय भवन इसी माह हैंडओवर करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक की लागत की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें डीएम ने निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराकर भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति रिपोर्ट कम मिली, उन्हें फटकार लगाते हुए जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में वेयरहाउस का कार्य कराने वाले संस्था के अधिकारी ने बताया कि 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। जिस पर डीएम ने शेष कार्य 10 दिन के अंदर पूरा कराते हुए 15 जनवरी तक भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए। डीआईओएस गिरधारीलाल कोली ने बताया कि कबरई, जैतपुर, चरखारी और पनवाड़ी में चार कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी विद्यालयों में 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। माह जनवरी के अंत तक हैंडओवर कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ. आशाराम के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन