{"_id":"66ddf17886e0408db9065aa4","slug":"innocent-child-dies-of-fever-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-108897-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार से मासूम की मौत
Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को बुखार से एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे के अंदर 15 मरीजों को भर्ती किया।
जिला अस्पताल में रविवार को अवकाश का दिन होने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भारी भीड़ रही। इस दौरान चिकित्सक ने मरीजों को इलाज के साथ खान-पान में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी।
उधर, बुखार, पेटदर्द, खांसी आदि से ग्रस्त आयुषी, सानिया, अयान, सूर्यांश, प्रेमवती, अपर्णा, गुनगुन, जसवंत, दिव्यांशी, मानसिंह, रोहित, हर्ष, करन समेत 15 लोगों को गंभीर हालत होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
तहसील चरखारी के सालट निवासी शंकरलाल के दो वर्षीय बेटे आदित्य को पिछले चार दिन से बुखार आ रहा था। रविवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए।
वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि इस मौसम में बचाव जरूरी है। बारिश में भीगने से बचें। उबला पानी लें।