{"_id":"696d2b785bfb161e8901d934","slug":"in-kabaddi-damoh-defeated-lalitpur-and-jhansi-defeated-niwari-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121641-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कबड्डी में दमोह ने ललितपुर व झांसी ने निवाड़ी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कबड्डी में दमोह ने ललितपुर व झांसी ने निवाड़ी को हराया
Mon, 19 Jan 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी के सिद्धबाबा मेला महोत्सव महोबकंठ में आयोजित तीन दिवसीय बुंदेलखंड स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान दमोह, सौरा, टिकरिया और झांसी की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राहुल राजपूत और अवधेश निरंजन ने किया। पहले क्वार्टर फाइनल में दमोह ने ललितपुर को 36-20 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में सौरा ने जालौन को 24-20 से मात दी। तीसरे मैच में टिकरिया ने स्वासा को 38-28 अंकों से पराजित किया। वहीं, चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में झांसी ने निवाड़ी को 41-34 अंकों से हराया।
मैचों के निर्णायक जयराम, सुभाष और प्रदीप राजपूत थे, जबकि कमेंट्री प्रदीप यादव ने की। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष अनूप पटेल, दिनेश, राजेश, पुष्पेंद्र, मुकेश पटेल, गजेंद्र, केशव पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।