{"_id":"62016281d11c5328f9137cd0","slug":"if-the-theft-of-saraf-s-shop-is-not-opened-then-fasting-mahoba-news-knp6794052125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से लाखों की चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से लाखों की चोरी का खुलासा न होने से व्यापारी भड़के
विज्ञापन
महोबा। सप्ताह भर पूर्व सराफ की दुकान में हुई चोरी का खुलासा न होने से नाराज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि शीघ्र खुलासा न किया गया तो व्यापारी आल्हा चौक पर अनशन शुरू करेंगे।
बीती 30 जनवरी को चोरों ने आल्हा चौक स्थित लक्ष्मीनारायण सराफ की दुकान से करीब 23 लाख रुपये जेवर चोरी किए थे। पुलिस ने जल्द खुलासे की बात भी कही थी, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इससे व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ रोष बना हुआ है।
सोमवार को मंडल के अध्यक्ष सेवक नंदवानी, रामजी गुप्ता, अरुण कुमार, कमलेश सोनी आदि ने एसपी से कहा कि जल्द खुलासा न होने पर व्यापारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।