फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   I am SDM, I don't connect the light, I listen to the problem.

Mahoba News: मैं एसडीएम हूं लाइट नहीं जोड़ता, समस्या को सुनता हूं

Sat, 18 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 18 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
I am SDM, I don't connect the light, I listen to the problem.
महोबा। शहर के कीरत सागर स्थित बिजली सब स्टेशन में स्मार्ट मीटरोंं में अधिक बिल आने और बिजली काटे जाने के विरोध में दो दिन पहले हुए हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें उपभोक्ताओं को समझाने पहुंचे एसडीएम को स्वयं अपना परिचय देना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में एसडीएम लोगों से कह रहे हैं कि मैं एसडीएम हूं। ऐसे बात मत करें, मैं एसडीएम हूं। मैं लाइट नहीं जोड़ता हूं, मैं समस्या सुनता हूं। जिसको भी ज्यादा गुस्सा, गर्मी हो तो वह थोड़ा अलग खड़ा हो जाए। बीच में लोगों की आवाज आती है कि दो मिनट रुक जाओ, साहब की बात सुन लो। इसके बाद एसडीएम कहते हैं कि मैं विभाग से आपकी समस्या हल कराऊंगा। मुझसे ज्यादा गुस्सा दिखाने की जरूरत नहीं है। गुस्सा मुझे भी आ जाएगा तो फिर दिक्कत हो जाएगी। इसलिए हम हंसते हुए बात सुनते हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, एसडीएम शिवध्यान पांडेय का कहना है कि वह लोगों को समझाने गए थे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बिजली विभाग का समझ लिया। उन्हें बताना पड़ा कि मैं एसडीएम हूं और उनकी समस्या का समाधान करने आया हूं। इसके बाद सभी की समस्याएं सुनीं गईं और लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed