फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hurt by wife's departure to maternal home, the young man hanged himself

Mahoba News: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 27 Mar 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 27 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hurt by wife's departure to maternal home, the young man hanged himself
श्रीनगर (महोबा)। पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी लछीराम अहिरवार का पुत्र राकेश कुमार (27) शराब का आदी था। रविवार को वह फसल की कटाई करने खेत गया था। इसी बीच उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। शाम को घर आने पर राकेश ने पिता से पत्नी से विषय में पूछा। तब पिता ने बताया कि वह मायके में भतीजे का जन्मदिन होने की बात कहकर चली गई है। इससे नाराज राकेश दूसरे मकान में सोने के लिए चला गया और रात के समय साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन दूसरे मकान में पहुंचे तो दरवाजे से अंदर से बंद मिले और कोई आहत नहीं मिला। तब दरवाजे तोड़कर मृतक के शव को बाहर निकाला गया। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र शराब का लती था। पत्नी के मायके जाने से दुखी होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed