{"_id":"64f76fc75eafb074370ac928","slug":"hurt-by-teasing-and-assault-woman-consumed-poison-admitted-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-1372-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छेड़खानी व मारपीट से आहत महिला ने खाया जहर, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छेड़खानी व मारपीट से आहत महिला ने खाया जहर, भर्ती
Tue, 05 Sep 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के एक मोहल्ला निवासी महिला से दबंग ने छेड़खानी कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने मारपीट की। इससे आहत महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
कस्बा कुलपहाड़ में डेरा बनाकर रहने वाली अनुसूचित जनजाति की 25 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी जबकि पति झाडू बेचने गया था। तभी एक युवक अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छेड़खानी कर दी। जिसके बाद महिला शिकायत करने कोतवाली गई। वापस लौटने पर शिकायत से नाराज युवक ने महिला की मारपीट कर दी। जिससे आहत महिला ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह का कहना है कि कस्बे में अनुसूचित जनजाति के लोग डेरा बनाकर रहते हैं और आपस में आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते हैं। मंगलवार को दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। जिन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई। महिला के जहर खाने का मामला उनके संज्ञान में नही है। जांच कराई जाएगी।