{"_id":"600dadb88ebc3e33d272c322","slug":"hospital-mp-dm-mahoba-news-parler-mahoba-news-knp607953762","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएं
विज्ञापन
स्टॉलों के निरीक्षण में जानकारी लेते जनप्रतिनिधि व अधिकारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। प्रदेश के स्थापना दिवस पर लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद निरीक्षण किया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों की जनप्रतिनिधियों ने जानकारी ली और योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्रों को देने के निर्देश दिए। उधर, लखनऊ और नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों व लाभार्थियों ने सजीव प्रसारण देखा।
सांसद सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि वर्तमान दौर विकास का है। सरकार अंतिम पायदान के व्यक्ति तक, जो विकास से अछूते हैं उनको लाभांवित करने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आज हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि महिलाएं विशेष रूप से जल संवर्धन के कार्यक्रम से जुड़ें। डीएम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। कहा कि हर गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग लें और हर गांव में प्रेरणा पार्लर संचालित करें। उन्होंने प्रेरणा डेयरी भी संचालित करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले के हर अस्पताल में एक आयुष्मान वार्ड स्थापित कराएं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित
सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व कोरोना महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी अंशिका वर्मा, संध्या, दीपिका, कमला देवी, सोनिया यादव, उपासना आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तुलसी की खेती में अच्छा कार्य करने वाले, दादरी गांव के प्रगतिशील किसान ध्वजपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। वहीं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए रजनी, भान कुंवर, सतरूपा, अंजना कुमारी व शीला देवी को सिलाई मशीन और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह को विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत टूल किट वितरित की गई। स्कूली बच्चों को जांच के बाद चश्मे बांटे गए।
विज्ञापन
24 विभागों ने लगाए स्टॉल
कलक्ट्रेट परिसर में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, पुष्टाहार, चिकित्सा, उद्यान, समाज कल्याण समेत 24 विभागों ने अलग-अलग स्टॉल लगाए। स्टॉलों में लाभार्थियों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। पेंशन व अन्य योजनाओं से वंचित लाभार्थियों के फॉर्म भरवाकर जमा किए गए।