फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   High voltage current landed in houses, appliances blew up

Mahoba News: घरों में उतरा हाईवोल्टेज करंट, उपकरण फुंके

Mon, 25 Sep 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
High voltage current landed in houses, appliances blew up
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के कुल्लाई पहाड़िया में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर का न्यूट्रल तार गिर जाने से उपभोक्ताओं के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे 20 से अधिक उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए। जिससे लोगों को हजारों का नुकसान हुआ। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कुल्लाई पहाड़ियां में सोमवार की सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति शुरू होते ही हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे तमाम घरों के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल गए और उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना पावर हाउस को दी गई। तब कहीं जाकर आपूर्ति बंद हुई। हाई वोल्टेज के कारण प्रेमचंद अहिरवार का फ्रिज, पंखा व इनवर्टर जल गया। साथ ही पूरे मकान की वायरिंग नष्ट हो गई। लक्ष्मण अनुरागी की कूलर की किट व वाशिंग मशीन जल गई। भोला अहिरवार की पत्थर काटने वाली मशीन, इनवर्टर आदि उपकरण हाईवोल्टेज के कारण जल गए।
विज्ञापन

उधर, अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर का न्यूट्रल तार गिर गया था। इसके चलते तीनों फेस में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इसी कारण उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल हैं। बताया कि सूचना मिलने के बाद लाइनमैन को भेज कर ट्रांसफार्मर से लाइन को सही कराया गया। इसके बाद आपूर्ति चालू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed