{"_id":"654bd2a80fc2927e6f07c0de","slug":"high-tension-line-broken-electricity-cut-off-in-180-villages-for-12-hours-mahoba-news-c-225-1-mah1001-2700-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, 12 घंटे से 180 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, 12 घंटे से 180 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़ (महोबा)। महोबा और कुलपहाड़ के बीच हाईटेंशन लाइन के तार टूटने का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक बार फिर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। जिससे कस्बा समेत क्षेत्र के 180 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। 12 घंटे से ज्यादा से बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक कारोबार पूरी तरह चौपट रहा।
महोबा से कुलपहाड़ के लिए निकली हाईटेंशन लाइन के तार एक पखवाड़े से हर दूसरे दिन टूट रहे हैं। बुधवार की सुबह 10 बजे एक बार फिर पेट्रोल पंप के आगे तार टूट गया। जिससे कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में स्थित तीनों पावर हाउस से जुड़े 180 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से रबी फसल की तैयारी में जुटे किसान खेतों का पलेवा नहीं कर सके। इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल के काम से संबंधित दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। उपभोक्ताओं के इनवर्टर जवाब दे गए। वहीं लोग मोबाइल भी चार्ज नहीं कर सके। देर रात तक बिजली नहीं आई।
कुलपहाड़ विकास समिति के सदस्य आनंद यादव, शाकिर खान, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र अग्रवाल, ताहर सिंह, वैभव, अमित राजा, राहुल साहू, राकेश अरजरिया आदि ने डीएम मृदुल चौधरी से हाईटेंशन लाइन के तार बदलवाने की मांग की है। उधर, हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से कस्बा समेत अजनर, जैतपुर, लाड़पुर, मुढ़ारी, सुगिरा, बम्हौरी, बागौल, अकौना समेत 180 गांवों में बिजली के अभाव में लोग परेशान रहे। बिजली विभाग के जेई जयवीर सिंह का कहना है कि लाइन दुरुस्त करने में समय लगता है। सभी कर्मचारी लाइन को सही करने में जुटे हुए हैं। रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।