फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   help in lock down

समाजसेवियों ने बढ़ाए मदद को हाथ, भूखों को करा रहे भोजन

Sun, 05 Apr 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
help in lock down
महिलाओं का हाथ बंटाती चेयरमैन वंदना सिंह - फोटो : MAHOBA
महोबा। लॉकडाउन में लोगों के सामने भोजन का संकट बढ़ते देख समाजसेवियों ने मदद को हाथ बढ़ा दिए हैं। एक तरफ जिला प्रशासन खानपान का इंतजाम कर रहा है। दूसरी तरफ तमाम लोग भूखों को भोजन करा रहे हैं। समाजसेवी दस दिनों से जगह-जगह भोजन बनवाकर जरूरतमंदों में बांट रहे हैैं। कुछ लोग घरों में लंच पैकेट भेज रहे हैं तो कुछ लोग राहत पैकेट देकर मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

भटीपुरा निवासी समाजसेवी रफीक लंबरदार सुबह-शाम सब्जी-पूड़ी बनवाकर गरीबों को भोजन करा रहे हैं। दस दिनों से आदर्श पब्लिक स्कूल भटीपुरा में भोजन बनवाकर जरूरतमंदों को मुहैया रहे हैैं। सुबह से ही सभी समाज के लोगों की भोजन पाने को भीड़ जुटती है।
विज्ञापन

कबरई प्रतिनिधि के अनुसार प्रतिदिन 400 से अधिक दिहाड़ी श्रमिकों को भोजन कराया जा रहा है। फोन आने पर घर भोजन भिजवाया जा रहा है। पूर्व एमएलसी चौधरी जयवंत सिंह ने खरका, रिवई, पहरा, सुकोरा, मोचीपुरा गांवों में अनाज के पैकेट बांटे। युवा भाजपा नेता नरेंद्र मिश्रा ने रविवार सुबह महेबा, लिलवाही, परसाहा, पिड़ारी, सुनैचा में मास्क का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed