{"_id":"66e092d342e2b319e40c7194","slug":"health-workers-deleted-helpline-numbers-to-avoid-complaints-mahoba-news-c-12-jhs1001-822389-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिकायत से बचने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने मिटा दिए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिकायत से बचने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने मिटा दिए हेल्पलाइन नंबर
Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
महोबा। प्रसव के दौरान चाहे बेटी हो या बेटा स्वास्थ्यकर्मियों को न्योछावर देना जरूरी है। इतना ही नहीं प्रसव के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने के मामले आए दिन सामने आते हैं।
इसके लिए अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराने के लिए जगह-जगह दीवारों पर मोबाइल नंबर दर्ज कराए थे, लेकिन कर्मचारियों ने शिकायत से बचने के लिए दीवारों पर अंकित हेल्पलाइन नंबर मिटा दिए हैं। ऐसे में मरीज व तीमारदार सुविधा शुल्क लेने वाले कर्मचारियों की शिकायत ही नहीं कर पा रहे हैं।
शासन के निर्देश पर जिला महिला अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। उच्चाधिकारियों की ओर से यहां सुविधा शुल्क लेने पर पूरी तरह रोक लगाई गई और सुविधा शुल्क मांगने वालों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज किए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉक्टर कक्ष, प्रसव कक्ष, वार्ड आदि स्थानों पर बड़े-बड़े अक्षरों में हेल्पलाइन नंबर अंकित कराए थे, लेकिन सुविधा शुल्क लेने वाले कर्मचारियों ने हेल्पलाइन नंबरों के कुछ अंक ही मिटाकर गायब कर दिए।
यहां प्रसव के नाम पर तो सुविधा शुल्क लिए जाने के आरोप कई बार डॉक्टर व स्टाफ पर लग चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर फिर से अंकित कराए जाएंगे।