फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Health department opens 'control room' for Corona

कोरोना ‘कंट्रोल’ को स्वास्थ्य विभाग ने खोला ‘कंट्रोल’ रूम

Fri, 20 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Health department opens 'control room' for Corona
महोबा। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में अलर्ट घोषित किया जा चुका है। लोगों को इसके प्रभाव व बचाव की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने अपने कार्यालय में कोरोना कंट्रोल के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए कई टीमें गठित की हैं। मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। किसी व्यक्ति के संदिग्ध लगने पर उसकी जानकारी इन नंबरों पर दी जा सकती है। उसे घर से लाने के लिए एंबुलेंस सेवा 24 घंटे मुहैया रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिलास्तर पर जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। वायरस को लेकर किसी भी जानकारी या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05281-255659 या मोबाइल नंबर 9451691500 पर संपर्क किया जा सकता है। किसी मरीज पर संदेह होने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। जिले में अभी तक एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। एहतियातन जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना लिए गए हैं। कोरोना को लेकर फैल रहीं अफवाहों को दूर करने की जरूरत है। सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा एचआर मैनेजमेंट टीम, सर्विलांस टीम सहित दस टीमें गठित की गई हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेंद्र प्रसाद को इसका नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

वायरस के लक्षण
कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फलस्वरूप नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेजदर्द, निमोनिया और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानियां
सीएमओ डॉ. सुमन ने कहा कि सावधानियां बरतकर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। बताया कि साबुन पानी या अल्कोहल आधारित हैंडवॉश से अच्छी तरह हाथ साफ करने, खांसते या छींकते हुए अपनी नाक और मुंह को ढकने, जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचने, पशुओं के संपर्क में आने से बचने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed