फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Health department alert, beds reserved for patients in burn unit

Mahoba News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बर्न यूनिट में मरीजों के लिए बेड आरक्षित

Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Health department alert, beds reserved for patients in burn unit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। दिवाली पर किसी अनहोनी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में छह बेड आरक्षित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन बेडों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इमरजेंसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक पूरा कर लिया गया है। ड्यूटी का चार्ट भी तैयार है।
दिवाली पर आतिशबाजी व झालर लगाने के दौरान झुलसने के मामले बढ़ जाते हैं। इसके अलावा फूड प्वाइजनिंग के मामले भी सामने आते हैं। त्योहार के समय ऐसे मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस सेवा 102 व 108 की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अस्पताल में संचालित बर्न यूनिट में लगाए गए कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि त्योहार को देखते हुए पीकू वार्ड में बनी बर्न यूनिट में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर और बेडों की व्यवस्था की जाएगी। सीएमओ डॉ. आशाराम ने बताया कि अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी व्यवस्था जारी रखी जाएगी। इस दौरान आग से झुलसे व फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का प्राथमिकता के साथ इलाज किया जाएगा। सभी सीएचसी और पीएचसी में भी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed